GeM Portal पर निबंध – उद्देश्य, लाभ और नियम
प्रस्तावना
भारत सरकार ने अगस्त 2016 में GeM Portal (Government e-Marketplace) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सरकारी खरीद प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और सरल बनाना है।
GeM Portal क्या है?
GeM Portal एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ सरकारी विभाग और संगठन अपनी आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं खरीदते हैं। जैसे: “GeM Portal पर सरकारी विभाग कंप्यूटर, स्टेशनरी और फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदते हैं।”
विक्रेता (Seller) अपने उत्पाद और सेवाएं सूचीबद्ध कर सकते हैं।
खरीदार (Buyer) सरकारी संस्थान होते हैं।
इसमें 10,000 से अधिक कैटेगरी और लाखों उत्पाद उपलब्ध हैं।
GeM Portal का आधिकारिक स्लोगन :
GeM Portal के उद्देश्य
सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाना।
स्टार्टअप्स और MSMEs को अवसर देना।
समय और लागत की बचत करना : सरकारी यूज़र्स को अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ई-कॉमर्स साइट जैसी तेज़ी और सुविधा देना।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना : प्रोडक्ट्स के स्टैंडर्डाइज़ेशन, डिमांड एग्रीगेशन और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना।
सरकारी यूज़र्स को टेंडरिंग से जुड़े रोज़मर्रा के कामों से राहत देना।
टेक्नोलॉजी पर आधारित एक ऐसा सिस्टम बनाना जो डायनामिक, खुद चलने वाला, यूज़र-फ्रेंडली, निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
GeM Portal खरीदार का दृष्टिकोण (Purchaser’s Perspective)
GeM Portal खरीदारों को कई सुविधाएँ प्रदान करता है:
गुणवत्तापूर्ण उत्पाद: GeM Portal सरकारी विभागों को उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाएँ उपलब्ध होती हैं।
गति और लचीलापन: खरीद प्रक्रिया तेज़ और लचीली है।
उपयोगकर्ता अनुकूल: पोर्टल का इंटरफ़ेस सरल और उपयोग में आसान है।
पारदर्शिता: GeM Portal पर हर लेन-देन पारदर्शी तरीके से होता है जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।
सामान की मुफ्त डिलीवरी सीधे उपभोक्ता साइट पर की जाती है।
इंटरनेट पर हिंदी में निबंध | Essay On Internet In Hindi | इंटरनेट पर 400 शब्द में निबंध
GeM Portal विक्रेता का दृष्टिकोण (Seller’s Perspective)
GeM Portal विक्रेताओं को भी समान अवसर और सुविधाएँ देता है:
समान अवसर: सभी विक्रेताओं को सरकारी विभागों को सामान और सेवाएँ देने का अवसर मिलता है।
समय पर भुगतान: विक्रेताओं को समय पर भुगतान प्राप्त होता है जिससे उनका व्यापार सुचारु रूप से चलता है।
GeM Portal के लाभ
खरीदारों के लिए: आसान खरीदारी, विविध विकल्प, पारदर्शी प्रणाली।
विक्रेताओं के लिए: सीधे सरकार को सामान बेचने का अवसर, ऑनलाइन भुगतान।
देश के लिए: भ्रष्टाचार में कमी, डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती।
GeM Portal नियम और शर्तें (Terms and Conditions)
GeM Portal पर स्पष्ट नियम और शर्तें लागू हैं:
मुद्रा: सभी लेन-देन केवल भारतीय रुपये (INR) में होते हैं।
दरें: सभी दरें करों और शुल्कों सहित होती हैं।
मूल्य निर्धारण: GeM Portal पर दिए गए मूल्य किसी भी स्थिति में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक नहीं हो सकते और न ही अन्य ई-कॉमर्स साइटों पर दिए गए मूल्य से।
विलंब पर दंड: यदि आपूर्ति में देरी होती है तो दंड का प्रावधान है।
रिफंड नीति: 10 दिनों के भीतर रिफंड की सुविधा उपलब्ध है।
विवाद समाधान तंत्र: किसी भी विवाद को हल करने के लिए स्पष्ट तंत्र मौजूद है।
दंड का प्रावधान: यदि कोई विक्रेता गलत आचरण करता है या गुणवत्ता में कमी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
यह प्रावधान खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के हितों की रक्षा करता है।
GeM Portal FAQ :
|
प्रश्न |
उत्तर |
||||||
|
|
||||||
|
|
||||||
|
GeM Portal के लाभ क्या हैं? |
|
||||||
|
GeM Portal पर भुगतान कैसे होता है? |
|
निष्कर्ष
GeM Portal भारत के डिजिटल क्रांति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। GeM Portal भारत को डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रावधान खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के हितों की रक्षा करता है। यह न केवल सरकारी खरीद को आसान बनाता है बल्कि छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें