असम की बाढ़ समस्या पर निबंध | Essay On Assam Flood Problem In Hindi
असम की बाढ़ समस्या पर निबंध | Essay On Assam Flood Problem In Hindi साधारणतः वर्षा ऋतु में जब नदियों में बहुत जल आ जाता है तो जल खतरे के निशान को पार कर जाता है और बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है , और नदी कूल-कछारों को तोड़ती , तटों को डूबोती चारों ओर बहने लगती है , लगता है समुद्र ही चारों ओर लहरा रहा है। जिधर देखिए उधर पानी ही पानी दिखाई पड़ता है। असम भारत के पूर्वांचल में बसा एक पहाड़ी प्रान्त है। यहाँ नदी-नालों और जंगलों की अधिकता है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) जो कि असम मे है यहां के जानवरों की दुर्दशा। पहाड़ी अंचल होने के कारण भारत के अन्य प्रान्तों की अपेक्षा यहाँ अधिक बारिश होती है , इसलिए हर वर्ष यहाँ नियमित रूप से ब्रह्मपुत्र एवं बराक नदी की घाटी तथा अन्य छोटी-छोटी नदियों के कछारों में बाढ़ आ जाती है। राज्य के अधिकांश जिले जलमग्न हो जाते हैं । असम में बाढ़ इसके निवासियों के लिए एक वार्षिक दुःस्वप्न बन गई है , जो इस क्षेत्र पर गंभीर आर्थिक , सामाजिक और पर्यावरणीय बोझ डालती है। इन बाढ़ों की पुनरावृत्ति और तीव्रता ने सरकार की तैयार...