स्वतंत्रता दिवस पर निबंध। Independence Day Essay in Hindi

 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध



स्वतंत्रता दिवस भारत का एक ऐतिहासिक दिन है। यह 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। 15 अगस्त 1947, भारतीयस्वतंत्रतासेनानियों ने भारत के लिए स्वतंत्रता हासिल करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं के बलिदान को याद करने का दिन है। 

महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडेय, भगत सिंह, खुदीराम बोस, लोकमान्य तिलकगोपाल, कृष्ण गोखले, रानी लक्ष्मीबाई जैसे असंख्य सेनानियों की मेहनत और बलिदान के कारण भारत को आजादी मिली। यह भारतीय इतिहास का सबसे भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जब देश ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। उन्होंने नई दिल्ली के लाल किले पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस यह हमारा एक राष्ट्रीय त्योहार है। यह पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। आजादी के इस पर्व को भारतीय अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। भारत सरकार राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाती है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री राजधानी नई दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं।

 भारत के कोने - कोने में भी हमें तिरंगा लहराते दिखाई देता है। आजादी के इस पर्व को भारतीय अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। वे उत्सव स्थल को सजाने,घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत गाने और बहुत सारी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने जैसे काम करते हैं।

 स्वतंत्रता दिवस केवल औपचारिक रूप से झंडा फहराने के बारे में नहीं है; यह स्वतंत्रता के मूल्य को पहचानने और शहीदों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने के बारे में भी है। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह हमारे मन में देश के प्रति गौरव की भावना को बढ़ाता है। हमारे अंदर नया जोश भर देता है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ पर निबंध हिंदी में (Essay on Lakshminath Bezbaruah in Hindi)

सुमित्रानन्दन पन्त पर हिंदी में निबंध - Essay on Sumitranandan Pant in Hindi

रात 12 से 3 बजे के बीच अचानक क्यों खुलती है नींद?