स्वतंत्रता दिवस पर निबंध। Independence Day Essay in Hindi
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध स्वतंत्रता दिवस भारत का एक ऐतिहासिक दिन है। यह 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। 15 अगस्त 1947, भारतीयस्वतंत्रतासेनानियों ने भारत के लिए स्वतंत्रता हासिल करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं के बलिदान को याद करने का दिन है। महात्मा गाँधी , जवाहर लाल नेहरू , सुभाष चंद्र बोस , मंगल पांडेय , भगत सिंह , खुदीराम बोस , लोकमान्य तिलकगोपाल , कृष्ण गोखले , रानी लक्ष्मीबाई जैसे असंख्य सेनानियों की मेहनत और बलिदान के कारण भारत को आजादी मिली। यह भारतीय इतिहास का सबसे भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जब देश ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। उन्होंने नई दिल्ली के लाल किले पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस यह हमारा एक राष्ट्रीय त्योहार है। यह पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। आजादी के इस पर्व को भारतीय अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। भारत सरकार राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व...